IPL Ank Talika 2024 | आईपीएल 2024 आज का पॉइंट्स टेबल

IPL Ank Talika 2024 – आईपीएल 2024 के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च को हुआ जिसके पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ| इस ब्लॉग पोस्ट में हम IPL 2024 Points Table (IPL Ank Talika) की लेटेस्ट सूची जानेंगे| जोकि 23 मार्च तक अपडेटेड है| IPL के दौरान पॉइंट्स टेबल का सबसे महत्वपूर्ण रोल होता है क्यूंकि इसी के आधार पर टॉप 4 टीम के प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करता है|

IPL Ank Talika 2024

नीचे दी गई सारणी में IPL 2024 में सभी टीम द्वारा खेले गए कुल मैच, जीत, हार, बेनतीजा मैच, कुल पॉइंट्स व उनके नेट रन रेट की जानकारी को साझा किया गया है|

IPL Ank Talika 2024
रैंकटीमकुल मैचजीतहारबेनतीजापॉइंट्सनेट रन रेट
1.राजस्थान रॉयल्स
54108+0.871
2.कोलकाता नाइट राइडर्स
43106+1.528
3.लखनऊ सुपर जायंट्स
43106+0.775
4.चेन्नई सुपर किंग्स53206+0.666
5.सन राइजर्स हैदराबाद
53206+0.344
6.गुजरात टाइटन्स
63306-0.637
7.मुम्बई इंडियन्स52304-0.073
8.पंजाब किंग्स52304-0.196
9.रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर
61502-1.124
10.डेल्ही कैपिटल्स 51402-1.370

IPL 2024 Points Tables : कैसे काम करता है

इंडियन प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 10 टीम हिस्सा लेती हैं| प्रत्येक टीम एक सत्र में डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट के अनुसार दूसरी टीम के साथ ग्रुप स्टेज में दो-दो मैच खेलती है| इस प्रकार एक टीम ग्रुप स्टेज में कुल 18 मैच खेलती है|

कोई टीम जब किसी टीम के साथ मैच जीतती है तो उसे 2 अंक दिया जाता है| इसी प्रकार से हारने वाली टीम टीम को जीरो अंक मिलता है|

डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट समाप्त होने के बाद शीर्ष चार टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती हैं| यदि किन्ही दो टीम के पॉइंट्स एक समान होते हैं तो उनकी रैंकिंग का निर्धारण नेट रन रेट के अनुसार किया जाता है|

शीर्ष 4 स्थान पर रहने वाली टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करती हैं| पॉइंट्स टेबल में नंबर एक और दो पर रहने वाली टीम के बीच सेमी-फाइनल मुकाबला खेला जाता है और जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुचती है| नंबर तीन और चार पर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर का मुकाबला होता है|

इसमें हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है जबकि जीतने वाली टीम और पहला सेमी-फाइनल हारने वाली टीम के बीच दूसरा सेमी-फाइनल होता है| इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है|

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment