IPL ka Baap Kaun Hai 2024 | Baap of IPL | IPL का बाप कौन है?

IPL ka Baap Kaun Hai – इन्टरनेट पर इंडियन प्रीमियर लीग यानिकि IPL से सम्बंधित एक सवाल “IPL का बाप कौन है (IPL ka Baap)” खूब पूछा जा रहा है| इस ब्लॉग पोस्ट में हम विभिन्न तथ्यों के माध्यम से इस प्रश्न के जवाब जानेंगे| अगर आप भी इस प्रश्न का सही उत्तर जानना चाहते हैं तो इस ब्लॉग पोस्ट को पूरा जरुर पढ़िए| अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आता है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें|

IPL ka Baap Kaun Hai

बाप उस व्यक्ति को कहा जाता है जिसने किसी चीज को जन्म दिया हो या दूसरे शब्दों में जिसके द्वारा किसी नई चीज की शुरुआत की गयी हो| इंडियन प्रीमियर लीग यानिकि आईपीएल की शुरुआत वर्ष 2008 में भारत में क्रिकेट की नियामक संस्था बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) व आईपीएल के संस्थापक व कमिश्नर ललित मोदी द्वारा किया गया था| तो इस प्रकार से ललित मोदी और उनके साथ BCCI को आईपीएल का बाप कहा जा सकता है|

IPL ka Baap Kaun Hai Team

IPL का बाप कौन है, इस प्रश्न के कई सारे उत्तर हो सकते हैं, क्यूंकि इस प्रश्न का उत्तर पूछने वाले व्यक्ति के सन्दर्भ पर निर्भर करता है| वर्तमान में आईपीएल में कुल 10 फ्रैंचाइज़ी टीम शामिल होती है| अगर हम टीम के अनुसार IPL ka Baap Kaun Hai प्रश्न पर गौर करें तो बिना किसी संदेह के इस प्रश्न का उत्तर चेन्नई सुपर किंग्स होगा, क्यूंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीता है|

CSK ने IPL 2024 के पहले 226 मैच खेला था तथा 59.15% के साथ 132 मैच में जीत हासिल किया था| हालाँकि CSK के साथ-साथ मुंबई इंडियन्स फ्रैंचाइज़ी ने भी 5 बार IPL का ख़िताब जीता है तथा MI ने कुल खेले गए 248 मैचों में से 138 में जीत हासिल किया है तथा उसके जीत का प्रतिशत 56.45 है| तो इन तथ्यों के आधार पर IPL की सभी टीमों के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की बाप है|

IPL ka Baap Kaun Hai Captain

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच जीतने का रिकॉर्ड है| धोनी ने 212 आईपीएल मैचों में कप्तानी किया है, जिसमे 128 में टीम को जीत दिलाया है| इसके अलावा धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रैंचाइज़ी ने 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीता है| तो अगर हम कप्तानी के दृष्टिकोण से बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी IPL ka Baap हैं|

IPL ka Baap Kaun Hai Batsman’s

अगर के अभी तक कुल 16 संस्करण खेले जा चुके हैं| इस दौरान कई खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल नए कीर्तिमान स्थापित किये बल्कि कई सारे रिकार्ड्स भी बनाये| IPL में बल्लेबाजों द्वारा बनाये गए कुछ रिकॉर्ड निम्नवत हैं|

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाया है| उन्होंने 239 मैच की 231 पारियों में 7361 रन बनाया है जिसमे 7 शतक व 51 अर्द्धशतक शामिल है| विराट कोहली ने IPL में सबसे अधिक 7 शतक लगाया है|

ऑस्ट्रेलियाई खिलाडी डेविड वार्नर ने 177 मैच की 177 पारियों में 6426 रन बनाया है| डेविड वार्नर ने ये रन 41.45 की औसत से बनाये हैं जोकि आईपीएल के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी का सबसे बेहतरीन औसत है| इसके अलावा डेविड वार्नर ने IPL में सबसे ज्यादा 61 अर्द्धशतक लगाया है|

वेस्ट इंडीज के पूर्व खिलाड़ी क्रिस गेल ने 142 IPL मैचों में 4965 रन बनाया है| उनका हाईएस्ट स्कोर 175* रन है जोकि IPL के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है| क्रिस गेल आईपीएल में कुल 357 छक्के लगाये जोकि किसी भी अन्य खिलाडी की तुलना में सर्वाधिक है|

IPL में 3000 से अधिक रन बनाने वाले खिलाडियों में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स का स्ट्राइक रेट सबसे अधिक है| एबी डिविलियर्स ने 184 मैच की 170 पारियों में 151.68 की स्ट्राइक रेट से 5162 रन बनाये|

तो इस प्रकार से बल्लेबाजों के प्रदर्शन के दृष्टिकोण से आप विराट कोहली, डेविड वार्नर, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स को भी IPL ka Baap कह सकते हैं|

IPL ka Baap Kaun Hai Bowler’s

IPL में बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी शानदार रिकॉर्ड बनाये हैं| जिनके आधार पर इन्हें भी आप IPL ka Baap मान सकते हैं| IPL में गेंदबाजों द्वारा बनाये गए कुछ रिकॉर्ड निम्नलिखित हैं|

भारतीय स्पिनर यजवेंद्र चहल ने आईपीएल के 146 मैचों में 7.67 की इकॉनमी रेट से 188 विकेट लिया है| जोकि किसी भी गेंदबाज द्वारा IPL में लिया गया सर्वाधिक विकेट है|

अफ़ग़ानिस्तान के राशिद खान ने 110 मैचों में 139 विकेट लिया है और उनका इकॉनमी रेट अन्य सभी गेंदबाजों की तुलना में सबसे कम मात्र 6.65 रन/ओवर है|

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज सोहेल तनवीर ने सिर्फ आईपीएल के पहले सत्र में शामिल हुए थे और सर्वाधिक 22 विकेट लेकर पर्पल कैप का पुरस्कार जीता था| सोहेल तनवीर आईपीएल के किसी एक मैच में 6 विकेट प्राप्त करने वाले इकलौते गेंदबाज हैं|

वेस्ट इंडीज के पूर्व आल-राउंडर ड्वेन ब्रावो और भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने IPL में सर्वाधिक दो-बार पर्पल कैप जीता है|

तो इस प्रकार से गेंदबाजों के प्रदर्शन के दृष्टिकोण से आप यजवेंद्र चहल, राशिद खान, सोहेल तनवीर, भुवनेश्वर कुमार व ड्वेन ब्रावो को भी IPL ka Baap कह सकते हैं|

इस ब्लॉग पोस्ट में हमने विभिन्न तथ्यों के आधार पर “IPL ka Baap Kaun Hai” प्रश्न का उत्तर खोजने का प्रयास किया| जैसा कि ऊपर हमने डिस्कस किया कि इस प्रश्न के बहुत सारे उत्तर हो सकते हैं और वह पूछने वाले व्यक्ति के नजरिये पर निर्भर करता है| आपके हिसाब से “IPL का बाप कौन है” प्रश्न का उत्तर नीचे कमेन्ट सेक्शन में बताइए|

Print Friendly, PDF & Email

Leave a Comment